लॉकडाउन में लापरवाही पर पंजाब में कर्फ्यू

उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव देश देहरादून मुख्य समाचार राज्य लखनऊ वाराणसी

नई दिल्ली। टीएलआई


पंजाब में विदेशियों के आगमन से कोरोना पीड़ितों की संख्या 21 पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन में हुई लापरवाही को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में कफ्र्यू लगा दिया है। मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कफ्र्यू का आदेश जारी करते हुए कहा कि जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी। लॉकडाउन में लापरवाही पर केंद्र सरकार भी सख्त है। केंद्र सरकार ने भी कहा है कि जो लॉकडाउन का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो। गुजरात में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 415 पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि पिछले दो दिनों में ही 137 नए मामले सामने आएं हैं। देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ित मिले हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 89 हो गई। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए हैं। केरल में भी 52 मरीज मिले हैं। दिल्ली में मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इसके अलावा तेलंगाना में 11 विदेशियों समेत संक्रमण के 22 मामले आए हैं जबकि राजस्थान में 24, हरियाणा में 21, कर्नाटक में 26, पंजाब में 21, लद्दाख 13, बिहार में तीन मरीज मिले हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में अब तक 82 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य में काफ्र्यू लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन सामने आए हैं। उधर प्रधानमंत्री ने भी लोगों से लॉकडाउन का पालन गंभीरता से करने की अपील की है। वहीं राज्य सरकारों से भी इसका पालन सख्ती से सुनिश्चित कराने की अपील की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *