स्वाइन फ्लू से फ्रांसीसी नागरिक की उत्तराखंड में मौत

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल दिल्ली देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

स्वाइन फ्लू से 1 महीने से 9 लोगों की जान जा चुकी हैं। स्वाइन फ्लू से मरने वालों में एक फ्रांसीसी नागरिक भी है। बताया जाता है कि मैक्स अस्पताल में फ्रांसीसी नागरिक को 7 जनवरी को भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के कारण फ्रांसीसी नागरिक के कई अंग काम नहीं कर रहे थे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से फ्रांसीसी नागरिक की मौत की जानकारी स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ सहित सभी अफसरों को दी गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ एस के गुप्ता ने बताया कि एक एनजीओ की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि वह एक एनजीओ के लिए काम करते थे और 72 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक की तबीयत 7 जनवरी को बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *