रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत


रुद्रप्रयाग-बौंठा-तूना मोटर मार्ग पर खेड़ी से लौट रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां से चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इससे धनपुर क्षेत्र में मातम छा गया। बुधवार को खेड़ीखाल से जीप रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। इसमें स्थानीय गांवों की सवारी थी, जिन्हें लेकर जीप चालक रुद्रप्रयाग लौट रहा था। सुबह 9.30 बजे खेड़ीखाल के पास मार्ग पर कीचड़ होने के चलते वाहन का पिछला टायर स्लिप हुआ और वाहन करीब 100 मीटर सड़क के तीसरे कैंचीधार मोड़ पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी ने राहत बचाव शुरू किया। हादसे में अंकित सिंह (15) पुत्र ताजबर सिंह निवासी घंडियाल्का, अनिल सिंह (31) पुत्र बलवंत सिंह निवासी खेड़ी की मौके पर मौत हो गई। भागवत सिंह (55) निवासी ग्वेफड की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई। घायल चालक जगदीश सिंह (40) पुत्र शंभू सिंह निवासी ग्वेफड ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ा। दुर्घटना में घायल हुए 7 लोगों में गंभीर रूप से घायल चार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ. एसके झॉ, नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल देखा। घटना के बाद धनपुर और क्षेत्रीय गांवों के लोग बडढ़ी संख्या में अस्पताल आते रहे। इधर घटना के बाद से धनपुर पट्टी के क्यार्की, घंडियाल्का, खैड़ी और ग्वेफड आदि गांवों में मातम पसर गया।

घायलों की सूची
अजय (21) निवासी घंडियाल्का, विनोद सिंह (36) निवासी घंडियाल्का, जय सिंह (42) पुत्र आलम सिंह निवासी घंडियाल्का, दीवान सिंह (70) पुत्र मोलाराम निवासी क्यार्की, देवेंद्र सिंह (35) पुत्र उमेद सिंह निवासी खैड़ी, शिवानी (16) पुत्री ताजबर सिंह निवासी घंडियाल्का, हेमा देवी (30) पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी खैड़ी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *