पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य स्थिर

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार बुखार और सांस लेने में दिक्कत तथा छाती में जकड़न की मनमोहन सिंह को शिकायत है। डॉक्टरों का एक दल लगातार डॉ. सिंह की जांच कर रहा है। यह दल बराबर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। डॉ. सिंह को बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था। वह दो- तीन दिन से बुखार से भी पीड़ित थे। इसके कारण उनकी छाती में जकड़न भी हो रही थी। इसलिए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को एम्स पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंडाविया ने डॉ.सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मांडविया ने डा. सिंह से भी बातचीत की। कांग्रेस तथा अन्य दलों के कई नेता एम्स गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डा.सिंह की हालत स्थिर है और डाक्टरों की एक टीम उनकी देख रेख कर रही है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि सिंह की स्थिति स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *