पूर्व की सरकारों ने डराया, भाजपा ने मुस्लिमों को अपनाया : चौबे

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र के भाजपा नेता दारा शिकोह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। गुरुवार को दारा शिकोह का जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हिन्दुआरी से जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लादकर कर स्वागत किया और गगनभेदी नारे लगाए। इसके बाद भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के अगुवाई में उनका समारोह पूर्वक स्वागत किया गया।
इस दौरान अजीत चौबे ने कहा कि दारा शिकोह के प्रदेश महामंत्री बनने से अल्पसंख्यक वर्ग पार्टी से तेजी से जुड़ेगा। भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने भी दारा शिकोह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी यहां उनका माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह ने पत्रकार वार्ता किया। इसमें प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुसलमानों को गुमराह कर रखा था और उन्हें भाजपा के प्रति डराया था कि भाजपा मुसलमानों की विरोधी पार्टी है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास करती है। भाजपा के कार्यकाल में मुस्लिमों को आम लोगों की तरह सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक कानून लाया जिसका फायदा मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा है और महिलाएं एफआईआर तक करा कर न्याय की लड़ाई कर रही हैं। जबकि पूर्व की सरकारों में तीन तलाक को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया था। दारा शिकोह ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर कमेटी गठित करेगा और भाजपा को मजबूत करेगा ताकि ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यूपी में भाजपा का परचम लहराए। संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्र, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, श्यामसुंदर निषाद, अनूप तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, रविन्द्र केशरी, कैंसर शिकोह, आकाश जायसवाल, नदीस हसन समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *