पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम अपने जिले के पैनल में नहीं

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार संपादकीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में पांचों सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए नगर और जिला अध्यक्षों से 3-3 नामों का पैनल प्रत्याशियों का मांगा था। इनमें से अधिकतर नाम मिल गए हैं और सबसे पसंदीदा नाम में प्रीतम का ही सबसे ऊपर है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नाम टिहरी सीट के लिए सबसे ऊपर है। इसी तरह कुछ जगहों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व विधायक बलवीर सिंह का नाम भी पैनल में है। इनके अलावा पौड़ी लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और राजेंद्र भंडारी आदि के नाम भी अलग-अलग पैनलों में शामिल है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि हरिद्वार से सांसद रह चुके राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अपने संबंधित जिले के पैनल में नहीं है। इससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार पैनलों में अधिकतर नाम मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *