सतपुली में बेशकीमती लकड़ी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

पौड़ी। अनीता रावत

थाना सतपुली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पांच लोगों को प्रतिबंधित काजल मैपल की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें तीन व्यक्ति नेपाली मूल के हैं। लकड़ी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक हजार से 1500 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। बरामद लकड़ी का कुल वजन 317 किलो है जिसका बाजार मूल्य करीब 4,50,000 बताया जा रहा है। थाना सतपुली के उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम ने पुल के पास लग्जरी वाहनों से प्रतिबंधित काजल मैपल की लकड़ी के साथ हेमेंद्र सिंह निवासी निकट रेलवे स्टेशन ऋषिकेश, दिल बहादुर तमांग निवासी धींगा पोस्ट धारापूरी तहसील धारापुरी जिला छुमला नेपाल, कोंग्री तमांग निवासी नेपाल, प्रकाश तमांग निवासी नेपाल, कमल सिंह निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि यह लकड़ी बहुत कीमती है, जिसका उपयोग लकड़ी के बर्तन बनाने और अन्य औषधीय प्रयोजनों में किया जाता है। नेपाल, चीन और तिब्बत में इस लकड़ी की अधिक मांग है। बताया कि वे यह लकड़ी चौबट्टाखाल क्षेत्र के गवाणी के जंगलों से लेकर आ रहे थे। जिसे उन्हें देहरादून व उसके बादा नेपाल ले जाना था। लकड़ी, वाहनों व पकड़े गए आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में आरक्षी मोहित, भीष्म शाह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, वन उपनिरीक्षक मदन सिंह नेगी, वन बीट आरक्षी कुलदीप सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *