बिहार में एनडीए की रैली के प्रचार को पांच रथ पटना से रवाना

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राष्ट्रीय सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

तीन मार्च को गांधी मैदान में होने वाली एनडीए की रैली की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार को जदयू प्रदेश कार्यालय से रथ रवाना किया गया। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने संयुक्त रूप से पांच रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि तीन मार्च की रैली ऐतिहासिक होगी। आजादी के बाद से अब-तक की यह सबसे बड़ी रैली होगी। गौरतलब हो कि इन रथों में एलईडी स्क्रीन भी लगी हुई है, जिसके माध्यम से प्रचार किया जाएगा। रथ पर एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं। ये सभी रथ विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और लोगों को रैली में आने की अपील भी करेंगे। बताया जा रहा है कि रथ रवाना करने के दौरान वहां दौ चौकी रखी गई थी। एक पर सुशील कुमार मोदी, वशिष्ठ नारायण सिंह और पशुपति पारस खड़े थे। दूसरी चौकी पर अन्य नेता खड़े थे,जो अधिक भार के कारण टूट गई। इससे नेता एक-दूसरे पर गिर गये। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, पर थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. नवीन आर्या, छोटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु आदि मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *