केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाली महिला पत्रकार गिरफ्तार

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली।

एक केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर वसूलने की कोशिश के आरोप में एक महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच से छह लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं खबरिया चैनल का संपादक फरार बताया जा रहा है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके एक महिला पत्रकार ढाई करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। इस घटना में छह से सात लोग शामिल हैं।बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पत्रकार उनके पास आई है तथा उसने एक खबरिया चैनल के संपादक आलोक का पत्र उन्हें दिया है। महिला उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही है। सूचना पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंचे और महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला पत्रकार से पूछताछ कर रही है। उसका संपादक आलोक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार एक चैनल बंद होने के बाद से आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने आरोपी महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर उसका टैब कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने टैब की जांच की, जिसमें पहली किस्त 43 लाख की सोमवार शाम तक देनी थी, जबकि दूसरी किस्त मंगलवार सुबह दो करोड़ की देनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *