रामनगर में वन कर्मियों पर फयरिंग करते फरार हुए लकड़ी तस्कर,

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। रामनगर रेंज में बुधवार रात लकड़ी तस्करों और वन कर्मियों में हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया है। मुठभेड़ के बाद वन कर्मियों को चकमा देकर मुख्य अरोपी समेत अन्य चार तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को घेरकर दबोचा लिया। वहीं फरार तस्करों की धरपकड़ को टीमें गठित कर दी गई है।
बुधवार रात वन विभाग की टीम रामनगर रेंज गुलजापुर बीट में गश्त कर रही थी। जंगल में घुसपैठ की आहट पर वन कर्मियों ने घेराबंदी का प्रयास किया। टीम को देख लकड़ी तस्करों ने कई राउंड फायर झोंक दिए। इस पर टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि तस्कर पेड़ काट रहे थे। टीम ने संयम और साहस दिखाते हुए उन्हें घेर लिया। इससे तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि एक आरोपी मनजीत सिंह पुत्र गजन सिंह निवासी केलाखेड़ा बाजपुर को पकड़ लिया। जिसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, कारतूस और लकड़ी काटने का आरा बरामद किया है। गिरोह का सरगना शमशेर सिंह निवासी केलाखेड़ा है, जो मौके से फरार हो गया,उसके साथ पिंटू, सत्ता सिंह, राणा सिंह और समेत पांच से छह लोग थे। शमशेर पर वन अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह एक शातिर वन अपराधी माना जाता है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अपराध के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

कारतूस फंसने से पकड़ा गया आरोपी
अधिकारियों के अनुसार सभी तस्कर हथियाबंद हैं। अधिकांश पर केस दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी भी कर्मियों पर फायर झोंक रहा था। पर उसके तमंचे में कारतूस फंसने के बाद वह घेराबंदी में पकड़ा गया है। आधा घंटे तक जंगल में फायरिंग की आवाज गूंजती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *