नीलकंठ यात्रियों पर हाथी का हमला, युवक को मार डाला

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत


नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद लौट रहे दिल्ली के यात्रियों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। इस दल में शामिल एक तीर्थयात्री को हाथी ने पटक कर मार डाला, जबकि अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व की गौरी रेंज के अंतर्गत 12 यात्रियों का दल शिवरात्रि के दिन नीलकंठ में जलाभिषेक कर मंगलवार तड़के पैदल लौट रहा था। इसी बीच एक हाथी ने यात्रियों पर हमला कर दिया।। इसमें ऋषभ कुमार 21 पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जे 21 गली नंबर 4 घाटी रोड, पंजाबी बस्ती, आनंद प्रभात, करोल बाग दिल्ली को पटक कर मार डाला। वहीं इस हमले में दिल्ली के रामेश्वर नगर निवासी प्रताप सिंह घायल हो गए, उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर लक्ष्मण थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *