यूपी, बिहार में सात और उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव

उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव देश देहरादून पटना बिहार लाइव मुख्य समाचार राज्य लखनऊ

अर्पणा पांडेय
लोकसभा चुनाव का ऐलान रविवार देर शाम हो गया। इस बार लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी जबकि सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। मतगणना 23 मई को होगी।
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि उत्‍तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे। झारखंड, मध्‍यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में चार चरणों में जबकि जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव कराया जाएगा। असम और छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में और मणिपुर, तेलंगाना, राजस्थान में दो चरणों में मतदान होंगे । आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ में एक ही चरण में मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आंध्र प्रदेश में 24, अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 5, बिहार में 4, छत्तीसगढ़ में 1, जम्मू-कश्मीर में 2, महाराष्ट्र में 7, मणिपुर में 1, मेघालय में 2, मिजोरम में 1, नागालैंड में 1, ओडिशा में 4, सिक्किम में 1, तेलंगाना में 17, त्रिपुरा में 1, यूपी में 8, उत्तराखंड में 5, पश्चिम बंगाल में 2, अंडमान ऐंड निकोबार में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीटों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण में असम में 5, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, कर्नाटक में 14, महाराष्ट्र में 10, मणिपुर में 1, ओडिशा में 5, तमिलनाडु की सभी 39, त्रिपुरा में 1, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में 3 और पुदुचेरी की 1 सीटों के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, यूपी की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादरा ऐंड नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 1, ओडिसा की छह, राजस्थान की 13, यूपी की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ, कुल 71 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवां चरण में 6 मई को बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होंगे। छठवां चरण में 12 मई को बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान होंगे। सातवां चरण में 19 मई को बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल की 4 सीटों पर मतदान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *