गढ़-कमौ की मां कालिंका के दरबार में गूंजेगा भक्ति गीत

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून।‌ अनीता रावत

गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर स्थित शक्तिपीठ मां कालिंका मंदिर में 14 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे विशाल दरबार सजेगा।इसमें मां कालिंका का भक्ति गीतों से सुप्रसिद्ध और गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपनी मधुर आवाज से मां का आह्वान करेंगे। इस दौरान मां कालिंका के अलावा नौ दुर्गा स्वरूप माताओं का भी आव्हान कर भक्तों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। नवरात्र के मौके पर लगने वाले इस विशाल भक्ति सागर में गढ़ और कुमाऊं के हजारों भक्तों मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही शक्तिपीठ से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की लिए आशीर्वाद लेंगे।

मां कालिका के मंदिर में मां की मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत, सल्ट के विधायक महेश जीना और ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी अतिथि होंगे।लोक गायक बिशन सिंह हरियाला, सौरभ मैठानी, मीना राणा और महिमा उनियाल अपनी सुमधुर आवाज से मां का गुणगान करेंगे और भक्तों की ओर से मां को संदेश पहुंचाएंगे। इस संबंध में गढ़ रत्न और सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी ओर से एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं के मां के भक्तों को अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में वह जल्द आएंगे और आप सबके बीच मां का भक्ति गीतों से गुणगान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि काफी समय बाद उन्हें गढ़वाल और कुमाऊं के भक्तों को एक साथ देखने का मिलेगा। उनका कहना है कि मां कालिंका के अनन्य भक्तों को वह अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं कि उन्होंने मां कालिका की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *