पिथौरागढ़ में आज शहीद सम्मान यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार


हल्द्वानी। अनीता रावत
सीमांत जिले में आज शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर यहां व्यापक तैयारियां की गई हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यहां पहुंचकर अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल झौलखेत का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री जोशी स्टेट प्लेन से दोपहर दो बजे के करीब नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मूनाकोट ब्लॉक स्थित झौलखेत मैदान का भी निरीक्षण किया। जोशी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में कोई कोर-कसर बाकी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जोशी ने कहा देहरादून में सैनिकों के सम्मान के लिए सरकार पांचवें धाम सैन्य धाम का निर्माण करने जा रही है। इसके लिए प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी ले जायी जा रही है। ताकि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को सम्मान मिले। कहा कि सीमांत जनपद के 232 शहीदों के घर से कलश में उनके आंगन की मिट्टी ली जानी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेने के लिए शनिवार को बरेली से हेलीकॉप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल आएंगे। वे यहां सेना के हेलीपैड में प्रात: 11.15 बजे पहुंचेंगे। इसके 11.30 बजे सीधे कार्यक्रम स्थल आएंगे। झौलखेत में शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेने के बाद वह दोपहर बाद 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से वापस बरेली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *