सोनभद्र में महिला की हत्या का जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। महिला की हत्या कर जंगल में शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के दक्षिणी भाग के जंगली नाले के पार झाड़ियों में 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव जलावनी लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने देखा। जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी म्योरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तथा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के गले में स्टाल कसा हुआ था। मुंह, नाक में लकड़ी ठूंसी हुई थी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या मानकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *