उत्तराखंड में कांग्रेस का झटका, भाजपाई हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राष्ट्रीय

देहरादून। अनीता रावत
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने 44 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए। किशोर को भाजपा में जाना उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है पार्टी से बुधवार को निष्कासित होने के बाद किशोर ने यह कदम उठाया है।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। काफी दिनों से उपक्षित चल रहे किशोर की भाजपा से नजदीकियों की खबरों के बीच कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। माना जा रहा है कि भाजपा किशोर को टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पार्टी के साथ उनका लंबा साथ रहा है। वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में वे टिहरी से विधायक रहे। वर्ष 2012 में वे टिहरी से चुनाव हार गए थे। 2017 में वे अपनी परंपरागत सीट टिहरी को छोड़ कर चुनाव लड़ने देहरादून सहसपुर सीट पर पहुंचे। यहां से भी उन्हें हार मिली। 2014 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे 1991 से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ क्यों छोड़ा। कहा कि वह बीजेपी की विचारधार को आमजन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *