सोनभद्र में कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, कलेक्ट्रेट जाने से रोका

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
लखीमपुर खीरी घटना को लेकर किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों द्वारा धक्का मुक्की करना और उन्हें गिरफ्तार करने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय पर जुटना शुरू कर दिए और एडीएम और एएसपी, सीओ ने आकर कार्यलय को छावनी में तब्दील करवा दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकले जहा पहले से ही कार्यकर्त्ताओं को रोकने के लिए कार्यालय के पास बैरिकेटिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। लेकिन कांग्रेस और पुलिस मे हुए धक्का मुक्की के बाद आखिरकार कांग्रेसियों ने बैरिकेटिंग तोड़ कर बढ़ौली चौराहे पहुंच गए और धरने पर बैठ गए, और मंत्री को बर्खास्त करने और किसानों के हत्या के मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे और प्रियंका गांधी जी के साथ हुए घटना में दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर डटे रहे। सीओ और एसडीएम के मान मनौव्वल के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि योगी सरकार के किसानों का बुरा हाल है, किसानों की हत्याएं की जा रही है, केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल डाला, क्या अब किसानों के साथ ऐसा बरताव करेगी यूपी सरकार,
प्रियंका गांधी किसानों के मौत और घायलों से मिलने लखीमपुर खिरी जा रही थी लेकिन तानाशाही सरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया, ये लोकतंत्र की हत्या है। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंकुश हो गई है, किसानों और आमजनता की आवाज को दबाना चाह रही है। कांग्रेस पार्टीl किसानों के साथ खड़ी रही है और उनकी समस्यायों पर संघर्ष करती रहेगी जैसे प्रियंका गांधी कर रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, विमला देवी, शत्रुंजय मिश्रा, राजबली पाण्डेय, बृजेश त्रिपाठी, नागेश पाठक, अभिषेक चौबे, अमित चौबे, शशांक मिश्रा, अमरेश देव पाण्डेय, निगम मिश्रा, सूरज यादव, उषा चौबे, आकृति निर्भया, सुनीता तिवारी, बबीता सिंह, प्रदीप चौबे, शंकर लाल, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *