कांग्रेस 2 लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को करेगी प्रशिक्षित

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना निर्माण के तहत बुधवार को चूर्क स्थित बैंकेट हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कांग्रेस
100 दिन में 700 कैंप के माध्यम से 2लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय शेखर जी ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण देने वाले वालो में शिवा जी कन्नौजिया, ग्रिसंत यादव, सत्यवीर सिंह, मनीष कुमार और जागृति राही जी रही। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत और वार्डो से इतने बड़े संख्या मे कार्यकर्ता संगठित होकर आए है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को बधाई दे रहे है। इसके तहत 100 दिन, 700 कैंप के माध्यम से दो लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ट्रेनिग पूरे उत्तर प्रदेश में दी जा रही है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्षों , शहर के वार्ड अध्यक्षों, और ब्लाक अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के अध्यक्षों के अलावा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके जरिए ग्राम पंचायत अध्यक्ष और बूथ कमेटियां बनाकर संगठन को जमीन स्त्तर पर खड़ा किया जा रहा है। प्रियंका गांधी जी के आह्वान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस के इतिहास और उनके नेताओ के बलिदान के बारे में बताया गया। साथ ही साथ प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 फतह करने के लिए कांग्रेस विजय सेना का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस बहुत तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड ने कहा कि जनपद के हर ग्राम पंचायत में होगा कांग्रेस का अध्यक्ष, इसके लिए युद्ध स्तर पर संगठन तैयार किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह दिख रहा है। जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं व युवाओं की उम्मीद है प्रियंका गांधी। 2022में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार से आम जनता ऊब चुकी है। महंगाई, बरोजगारी, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से यूपी सहमा हुआ है। इस मौके पर फरीद खा, अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, बिमला देवी, विनोद तिवारी, नागेश पाठक, राजबली पाण्डेय संगीता श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, शत्रुंजय मिश्रा, किरन गिरी, उषा चौबे, रुकसार नाज, आकृति निर्भया, कौशलेश पाठक, अमित चौबे, बाबूलाल पनिका, अमरेश देव पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, सफाकत हुसैन,लल्लू राम पाण्डेय, सूरज यादव,रामविलास पनिका, मनोनीत रवि,संतोष नेताम, निगम मिश्रा, जय शंकर भरद्वाज, शेखर शरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *