यूपी में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी विधानसभा 2022 चुनाव : राजन

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में बुधवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के मजबूती के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पर गहन मंथन कर रणनीति तैयार किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व लगन से विधानसभा की तैयारी में जुट जाए। प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2020 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाया जाएगा। श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से ऊब चुकी है, लोग महंगाई से कराह रहे है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान और मजदूर की हालत दयनीय हो चुका है। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा में पूरे दमखम से चुनाव लडेगी। कार्यकर्ताओं की फौज तैयार किया जा रहा है। जनपद में महंगाई इस कदर हावी है कि गिट्टी व बालू की कीमतों से लोगो को घर बनाना महंगा पड़ रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा, नामवर कुशवाहा, उषा चौबे, कौसलेश पाठक, रामेश्वर यादव,लल्लू राम पाण्डेय, शैलेन्द्र चौबे, गोपाल पाठक, आकृति निर्भया, मनोनीत रवि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *