कांग्रेस ने यूपी में सपा बसपा के लिए 7 सीटें छोड़ीं

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। प्रिया सिंह

कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए यूपी में सात सीटें छोड़ने का ऐलान करते हुए उम्मीदवार न खड़ा करने का फैसला लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने साफ कर दिया कि मायावती, मुलायम-अखिलेश परिवार और रालोद के जयंत की ‘धन्यवाद सीटों’ पर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। कांग्रेस जन अधिकार पार्टी को भी सात सीटें दे रही है, अपना दल कृष्णा पटेल को भी दो सीटों का ऑफर दिया है। कांग्रेस सहयोगियों के साथ 73 सीटों पर मैदान में होगी।



कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में राज बब्बर ने कहा कि हम सपा-बसपा गठबंधन के लिए सात सीटें उनके सम्मान में छोड़ रहे हैं। मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, मायावती की चुनावी सीट, रालोद में जयंत और अजीत सिंह की चुनावी सीट और एक अन्य सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। जन अधिकार पार्टी को सात सीटें दी हैं। इसमें पांच पर वह अपने सिम्बल पर और दो कांग्रेस के सिम्बल पर प्रत्याशी उतारेगी। झांसी, चंदौली, एटा, बस्ती और पूर्वांचल या पश्चिम की एक अन्य कोई सीट पर जन अधिकार पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी। सिम्बल के लिए इन्होंने अप्लाई किया हुआ है इलेक्शन कमीशन इसी हफ्ते फैसला करेगा। गाज़ीपुर और एक अन्य सीट पर कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। दो सीटें जाति समीकरणों को देखते तय की गई हैं। हमारे सिम्बल पर आईपी कुशवाहा और शिवशरण चुनाव लड़ेंगे। दो यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल के लिए हमने गोंडा और पीलीभीत सीट छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *