कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी किया अलग घोषणा पत्र

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
पहले महिलाओं को चुनाव में आरक्षण देने, फिर तीन सिलेंडर मुफ्त में देने की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव ने एक और घोषणा कर दी। उन्होंने यूपी में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र भी जारी कर दिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को एक वोटबैंक की तरह साधने में लगी है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं कर डाली। उन्होंने सोमवार को महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस जीतने पर यूपी में वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोलेगी। इन विद्यालयों में कौशल आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं का हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए महिलाओं के लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। इसमें कांग्रेस पहले ही विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा इंटरमीडिएट पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक पास छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देगी। इसके बाद गोरखपुर की रैली में उन्होंने ऐलान किया कि नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति और 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन की घोषणा भी की है। भाजपा जहां उज्ज्वला कनेक्शन फ्री देती है तो कांग्रेस ने उससे एक कदम आगे जाते हुए सालाना भरे हुए तीन सिलेण्डर मुफ्त देने का एलान भी किया है। उप्र सरकार सिर्फ रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का मौका देती रही है तो कांग्रेस ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का ऐलान कर दिया है। महिलाओं को एक फोर्स की तरह जुटने के लिए प्रियंका गांधी पहले ही आह्वान कर चुकी है। उनकी इस घोषणा की काट विभिन्न राजनैतिक दल खोज रहे हैं। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सत्ता में आने पर सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण और वृद्धा विधवा पेंशन तीन गुना बढ़ाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *