नेपाल के पीएम देउबा के गृह जनपद में भिड़े कांग्रेसी गुट

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के गृह जनपद में नेपाली कांग्रेस दो धड़ों में बंटी दिखी। यूं तो डंडेलधुरा में कांग्रेस का अधिवेशन सदस्यता अभियान के लिए शुरू हुआ था, लेकिन कार्यकर्ताओं के आपसी मनमुटाव से पार्टी अधिवेशन स्थल अखाड़े में तब्दील हो गया। पार्टी के दो गुटों के सदस्यों में हुई मारपीट में दोनों गुटों के 12 से ज्यादा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
नेपाल के डंडेलधुरा में कांग्रेस का सदस्यता अधिवेशन कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता दो धड़ों में बंट गए। एक गुट का कहना था जो वार्ड से निर्वाचित होकर आए हैं, उन लोगों को सक्रिय सदस्य के तौर पर पार्टी में शामिल किया जाएगा। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्थान दिया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई और हालत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के 12 से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने बीच बचाव कर स्थिति पर काबू पाया। डंडेलधुरा प्रहरी प्रमुख डीएसपी महेंद्र नेपाल ने बताया कि नेपाली कांग्रेस के एक पक्ष के आयोजन में दूसरे पक्ष के समर्थक जबरन हस्तक्षेप कर रहे थे। इस बात पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *