सोनभद्र में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों में बांटा सफाई किट

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को गांधी व शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पालिका के सफाई कर्मियों में सफाई किट, मास्क, सेनेटाइजर आदि का भी वितरण किया गया।
नगर पालिका में अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष एवं उपलब्धियों के दृष्टिगत आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत शुक्रवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस गांधी जयन्ती के अवसर पर परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधीजी के आदर्शों एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती भी मनायी गयी। वही नगर पालिका परिषद सोनभद्र मीटिंग हाल में पालिका के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हे सफाई किट , मास्क , सेनेटाइजर एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। गांधी जी के सपनों के भारत में एक सपना भारत को स्वच्छ एव सुन्दर देखना भी था इसी सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा वृहद रूप चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि , अवर अभियन्ता मनीष कुमार , डीपीएम नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *