दूसरा परमाणु मिसाइल साइलो फील्ड बना रहा चीन

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।
परमाणु मिसाइलों को एक साथ रखने के लिए चीन अब दूसरा परमाणु मिसाइल साइलो फील्ड बना रहा है। साइलो फील्ड में 110 मिसाइलों को रखा जा सकेगा। शिनजियांग प्रांत में युमन से 380 किलोमीटर दूर साइलो फील्ड बनाने का दावा किया गया है।
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्लेनेट लैब की ओर से जारी सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला रहा है कि चीन फिर साइलो फील्ड बना रहा है। वहीं अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में भी सामने आया था कि गांसु प्रांत में एक रेगिस्तानी इलाके युमन में 120 साइलो देखे गए हैं। गौरतलब है कि साइलो वो जगह होती है जहां मिसाइलों को रखा जाता है ताकि समय आने पर उन्हें उसी जगह से लॉन्च किया जा सके। इसे लॉन्च फैसिलिटी भी कहा जाता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा कि शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के बाद चीन ने अब तक सबसे ज्यादा साइलो फील्ड बनाए हैं। ये साइलो इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास 250 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो अमेरिका के पास मौजूद मिसाइलों से आधे से अधिक हैं। इन मिसाइलों की रेंज काफी लंबी होती है और ये एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में हमला करने में सक्षम होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *