कानून तोड़ा, चालान कटवाया और चलती बनी प्रियंका गांधी

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। टीएलआई

लखनऊ में उस समय सियासी ड्रामा देखने को मिला जब प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जा रहे बिना हेलमेट पहने कांग्रेस कार्यकर्ता को ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। सियासी जानकार भी इसे सियासी ड्रामा ही कह रहे हैं। क्योंकि ऐसा हो नहीं सकता कि प्रियंका गांधी और उस कांग्रेसी कार्यकर्ता को ट्रैफिक कानून की जानकारी ना हो। प्रियंका गांधी स्कूटी से रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर जा रही थी। प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जा रहे बिना हेमलेट पहने कांग्रेस कार्यकर्ता का लखनऊ पुलिस ने 6100 रुपये का चालान काट दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं लेकिन लोहिया पार्क के पास लखनऊ पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया। पुलिस के रोकने पर प्रियंका ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पैदल आगे बढ़ गईं। उनके साथ मौजूद कांग्रेसी भी पीछे-पीछे चल दिए। वह हाईकोर्ट के पुल पर पहुंची तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूटी लेकर आ गया। प्रियंका उसकी स्कूटी पर बैठ गईं और आगे चलने को कहा। बताया जा रहा है कि अलीगंज सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव किसी की बाइक लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। गाजीपुर और गुडंबा समेत कई थानों की पुलिस ने भी अपने वाहन दौड़ाए। तब तक प्रियंका गांधी की स्कूटी पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच चुकी थी। सड़क पर प्रियंका गांधी को स्कूटी से दौड़ते देख चौराहा पर मजमा लग गया। उस वक्त चौराहे पर इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। प्रियंका को देखकर पलभर में ट्रैफिक जाम हो गया। चौराहा पार करते हुए प्रियंका की स्कूटी कलेवा तिराहा से रिंग रोड होते हुए मुंशी पुलिया पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने अपने वाहन प्रियंका की स्कूटी के पीछे लगा दिए।यहां से प्रियंका खुर्रमनगर वाली सड़क से इंदिरानगर सेक्टर 18 में रिटायर्ड आईपीएस दारापुरी की तरफ मुड़ गईं। लोगों से पूछ-पूछकर प्रियंका गांधी तो दारापुरी के घर पहुंच गईं लेकिन पीछे आ रही पुलिस और उनका एस्कॉर्ट रास्ता भटक गया। प्रियंका के पीछे-पीछे पुलिस की एक टीम दारापुरी के घर आ गई और आला अधिकारियों को सूचना दी। उनके सकुशल होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर दारापुरी के घर बिताने के बाद प्रियंका गांधी एक निजी वाहन से लौट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *