मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और उसका वह लगातार विरोध करेंगे। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें नानकमत्ता थाने ले गए, जहां उन्हें थाने में बैठाए रखा और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरा होने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *