विपक्ष जनता को बरगला रहा है, इसे रोकें: सांसद सरोज

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

जौनपुर। आशीष राय
भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद बीपी सरोज ने सरकार की उपलब्धियां बताईं तो प्रदेश संगठन की मंत्री मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। मीना ने कहा कि जनता मछलीशहर विधानसभा की सीट जनता इसबार भाजपा की झोली में डालकर विकास कार्यों पर लगे ग्रहण को खत्म करेगी।
मीना ने कहा कि इस विधानसभा में इस बार भाजपा का परचम लहरेगा। वहीं मुख्यअतिथि क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। इससे विपक्ष जनता को बरगलाने में कामयाब नहीं हो सकेगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने कहा कि संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर संवाद स्थापित करे। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ साथ महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की टोली भी गठित करने का निर्देश दिया। सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता अनीता रावत, विधानसभा प्रभारी डा.कमलेश झा, जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इन्दूबाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, महेन्द्र तिवारी, जयेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, आशा मौर्या, अनुराग सिन्हा, रामनरायन सेठ, अम्बरीश सिंह, हरिश्चन्द्र मौर्य, राजन सिंह, कमलापति, सन्तोष जायसवाल, सुरेन्द्र मौर्य अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *