भाजपा एक-एक वोट के लिए तरसाएगी : अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
सपा में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा और भाजपा के विधायक और पूर्व विधायक शामिल हो गए। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में है और इस चुनाव में भाजपा एक-एक वोट के लिए तरसेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सभी सात नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा में शामिल होने वालों में बसपा के बागी विधायकों में असलम राईनी (श्रावस्ती, भिनगा), असलम अली चौधरी (हापुड़, ढोलना), मुज्तबा सिद्दीकी (प्रयागराज, प्रतापपुर), हाकिम लाल बिंद (प्रयागराज, हांडिया), हर गोविंद भार्गव (सीतापुर, सिधौली) और सुषमा पटेल (जौनपुर, मुंगरा बादशाहपुर) शामिल हैं। सीतापुर से भाजपा विधायक राकेश राठौर शामिल हैं।
अखिलेश यादव ने शनिवार को सातों विधायकों को कद्दावर बताते हुए कहा कि भाजपा तो प्रदेश में चुनाव हारती दिख रही है। अब तो जनता भी भाजपा से त्रस्त होकर इनको एक-एक वोट के लिए तरसा देगी। सीतापुर के विधायक राकेश राठौर के सपा में आने पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

‘हो सकता है कि भाजपा अपना नारा, मेरा परिवार भाजपा परिवार की जगह मेरा परिवार भागता परिवार कर दे। बहुत लोग आना चाहते हैं, अपने-अपने गोल के साथ। जन आक्रोश इतना है कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादियों का कांग्रेस और भाजपा के बारे में यह ही मानना है कि जो कांग्रेस है वो ही भाजपा है और जो भाजपा है वो ही कांग्रेस है। इन दोनों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। अखिलेश यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के लोक कल्याण संकल्प पत्र के 90 प्रतिशत वादे पूरे होने दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। पन्ना प्रमुख बनाने वाली भाजपा संकल्प पत्र के पन्ने पलटकर तो देख ले। अखिलेश कहा कि दीवाली पर भाजपा के लोग अच्छे से सफाई करा दें, क्योंकि नई सरकार आ रही है। जनता जानती है कि भाजपा ज्यादा दिन सत्ता में रुकी तो सरकार को भी आउटसोर्स कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *