लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपाइयों का मैराथन मंथन

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनिता रावत


भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सुबह से शाम तक चली बैठकों में कई निर्णय लिए गए। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट जीतने के मंत्र इन बैठकों में खोजे गए। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में समर्थन और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

साथ ही पार्टी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। रविवार को बीजापुर अतिथि गृह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक शुरू की। सबसे पहले पार्टी के मंत्रियों के साथ चर्चा की गई। इसके बाद प्रदेशभर से आए लोकसभा प्रभारी, जिला संयोजक के साथ सीटें जीतने को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर मोदी और त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को कहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, सांसद अजय टम्टा, डॉ रमेश पोखरियाल, भगत सिंह कोश्यारी, माला राज्य लक्ष्मी शाह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *