भाजपा समर्थित नितिन बने विधानसभा उपाध्यक्ष

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
सपा के बागी विधायक और भाजपा समिर्थत नितिन अग्रवाल यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को हुए सदन में हुए उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में नितिन अग्रवाल के पक्ष में 304 वोट पड़े और  सपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने नितिन अग्रवाल को उनके आसन पर ले जाकर बिठाया। मतदान के दौरान कांग्रेस व बसपा ने बहिष्कार किया। सपा और भाजपा दोनों ही ओर से क्रास वोटिंग की बात सामने आई है। इससे पहले पिछले विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा के राजेश अग्रवाल थे।


सोमवार को इस  पद पर चुनाव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर  बाकायदा मतदान कराया गया। इस पद के लिए चुनाव दोपहर करीब 11.45 बजे शुरू हुआ। विधानसभा मंडप में वोट डाले गए। इसके लिए  विधानसभा सीट के क्रम में सदस्यों  को बुलाया गया और मतपत्र पर अपनी पसंद का प्रत्याशी चुन कर उसे मतपेटिका में डालने को कहा गया। मतदान 3 बजे तक चला। उसके बाद मतगणना कराई गई। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने नतीजों का ऐलान किया। इस चुनाव में  कुल 368 वोट पड़े। इसमें से चार मत को अवैध घोषित किया गया। मतगणना कुल 364 वोट की हुई। इससे पहले पिछले विधानसभा उपाध्यक्ष  भाजपा के राजेश अग्रवाल थे। उनका कार्यकाल मई 2007 तक रहा। इससे पहले सपा सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर विधानभवन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। वे गैस सिलेंडर और काले गुब्बारे लेकर विधानसभा आए थे, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने बाहर ही रोक लिया। दूसरी ओर कांग्रेस सदस्य विधानसभा के प्रवेशद्वार पर ही धरने पर बैठ गए। उपाध्यक्ष चुनाव में नितिन अग्रवाल के पक्ष में 304 वोट पड़े और  सपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले। इस तरह नितिन अग्रवाल ने भाजपा के समर्थन से नरेंद्र वर्मा को शिकस्त दे दी। नतीजे आने के बाद नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने संसदीय  परंपराओं का पालन न करने का आरोप सत्ता पक्ष पर लगाया और इसके विरोध में सदन से उनके दल ने बायकाट किया। नितिन अग्रवाल व नरेंद्र वर्मा एक ही पंक्ति में बैठे थे जब नितिन को उपाध्‍यक्ष चुना गया तो सीएम योगी आदित्‍यनाथ अपनी सीट से उठकर उनके पास गए और बधाई दी। नितिन ने खड़े होकर योगी का अभिवादन किया और  उनके चरण स्पर्श किए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री  केशव मौर्य के भी पैर छुए। सदन में जयश्री राम के नारे लगे। नितिन अग्रवाल तीन बार के विधायक हैं। वह पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। नितिन अग्रवाल सपा से चुनाव जीते लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए लेकिन विधानसभा  में उन्हें सपा सदस्य ही माना गया। वह अखिलेश यादव सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *