भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने पार्टी कार्यालय में अपना जन्म दिन मनाया। जन्मदिन समारोह में मौजूद रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और पार्टी कारकर्ताओ ने केक काटकर रामप्रकाश को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर राम प्रकाश को बधाई देते हुए उन्हें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राम प्रकाश सिंह पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं वह तारीफ के काबिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज ने भी रामप्रकाश सिंह की तारीफ करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय परिसर में रामप्रकाश ने पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *