लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही भाजपा: अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा चालाकी से भरी ऐसी पार्टी है जो साजिशें रच कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है। संवैधानिक संस्थाओं को अपनी राजनीति के स्वार्थ में कमजोर करती है। इससे सावधान रहना है। इससे जनतांत्रिक मूल्यों को भी खतरा है। अब सन् 2022 में जो चुनाव होने जा रहा है। इसमें जनता के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।


अखिलेश ने बुधवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झूठ-फरेब के अलावा कोई सिद्धांत नहीं जानती है। अपने स्वार्थ के लिए राजनीति को प्रदूषित करने में उसे तनिक भी संकोच नहीं। कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी एक और तमाशा है। यह एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की देन है, भाजपा श्रेय लेने का चुनावी खेल, खेल रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा और वर्ष 2016 में 207 करोड़ का बजट जारी किया। वोट हथियाने के मकसद से बनने के एक साल बाद यह उद्घाटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नाम बदलने, रंग बदलने और झूठे दावे करने में सबको पीछे छोड़ गई है जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने नहीं लगाई, तब भी फीता काटने और अपने नाम की पट्टी लगाने पहुंच गए हैं भाजपाई जान लें उनका भंडाफोड़ हो चुका है। चित्रकूट, मेरठ, आजमगढ़, सैफई, कुशीनगर व मुरादाबाद आदि में हवाई अड्डा बनाने और उनके विस्तार का काम समाजवादी सरकार में ही हुआ था। उनके काम को नकारने का कुप्रयास वे कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तंजा कसा है। उन्होंने कहा है कि जहां अपने ऊपर लगे मुकदमे हटवा लेने वाली सरकार है,… जहां आईपीएस फरार हैं,… जहां किसानों की हत्याओं मे लिप्त माननीयों का परिवार है।… जनता पूछ रही है वहां कैसे कानून का राज है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *