बिना भेदभाव की है भाजपा सरकार की योजनाएं : रीता बहुगुणा

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

जौनपुर। आशीष राय
भाजपा सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव की है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी। लेकिन जरूरी है कि इन योजनाओं के बारे में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को बताएं। यह बातें प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने जौनपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। इस दौरान रीता बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी बातें भी बताईं।
जौनुपुर के मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा में बूथ विजय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि बूथ विजय अभियान से भाजपा यूपी में फिर से सत्ता में आएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दें। 2022 के चुनाव को और अधिक सीटों से जीतकर पुन: सत्ता में आने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा। गांव के लोगों को विश्वास दिलाएं कि भाजपा सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के लिए है। इससे पहले सांसद रीता ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, राज पटेल, उमाशंकर गुप्ता, सुधाकर उपाध्याय, बृजेश पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सन्दीप सरोज, राजकुमार बिंद, चंद्र प्रकाश पांडेय, रंजीत भोज्यवाल, राम नारायण साहू, पुष्पा शुक्ला, राकेश मौर्या, सूर्य लाल जायसवाल, विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय चौरसिया, रागिनी सिंह, मेनका सिंह, माधुरी गुप्ता, अंजू पाठक, दुर्गा मौर्या मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *