बीरोंखाल ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की कमेटी गठित, अध्यक्ष बने ख्यात सिंह

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

अमर उजाला ब्यूरो

बीरोंखाल। ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष ख्यात सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठित की गई। इस मौके पर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा और मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर हर घर में जाकर संगठन के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना होगा ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियां भी जनता को बतानी होगी।
बैठक में नई कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष ख्यात सिंह नेगी, उपाध्यक्ष जयदीप नेगी, दरपान सिंह कोषाध्यक्ष, पूर्ण सिंह नेगी महासचिव, विष्णु, राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह महिपाल सिंह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर नौटियाल, गोविंद राम, संजय धोलखंडी, जिला कार्यकारिणी में डॉ. जयदेव सिंह नेगी, यशपाल सिंह पटवाल, महिपाल सिंह शाह शामिल किए गए। इस मौके पर लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत और कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *