बक्सर, रोहतास को नहीं भोजपुर को मिलेगी लॉकडाउन 3.0 में छूट

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राष्ट्रीय सासाराम

पटना । अर्पणा पांडेय

कोरोना संक्रमण को लेकर एक माह पहले तक बेफिक्र चल रहे बिहार की स्थिति बेहतर नजर नहीं आ रही है। बिहार में अब तक मिले 450 संक्रमितों में से सिर्फ चार जिलों के 241 मरीज हैं। ऐसे में इन चारों जिले मुंगेर,  पटना, रोहतास और बक्सर रेड जोन में आ गए हैं। हालांकि भोजपुर, गया, भागलपुर आदि के ऑरेंज जोन में रहने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में लॉकडाउन-3.0 में छूट मिल सकती है। 
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने लॉकडाउन3.0 का ऐलान हो गया है। लॉकडाउन को तीसरी बार दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही ऑरेंज और ग्रीन जोन को कुछ राहत देने की तैयारी है। हालांकि रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में बिहार के पांच जिले मुंगेर, पटना, बक्सर और रोहतास को छूट मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि भोजपुर, गया समेत कुछ जिलों को ऑरेंज जोन के तहत कुछ छूट मिल सकती है।

शुक्रवार को बिहार में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा बक्सर के हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बक्सर में 11  संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 51 पहुंच गई है। वहीं रोहतास और कैमूर में छह-छह संक्रमित मिले हैं। जबकि नालंदा और भोजपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। ऐस में रोहतास में मिले कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई है। जबकि भोजपुर में यह आंकड़ा 12 पहुंच गया है। भोजपुर के एक संक्रमित के ठीक होने की राहत भरी खबर भी आई है। इसके अलावा अन्य  जिलों जैसे औरंगाबाद में आठ मरीज, भागलपुर में चार, पूर्वी चंपारण और मधुबनी में पांच-पांच मरीज संक्रमित है। वैशाली के तीन पॉजिटिव मरीजों में से एक की मौत हो चुकी है। 
शुक्रवार को बक्सर जिले में मिले 11 संक्रमितों में पांच महिलाएं और 6 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि बक्सर के नया भोजपुर में मिला नए मरीज एक युवक और एक वृद्ध के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। दोनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल से नया भोजपुर स्थित अपने घर लौटे थे। दोनों तबलीगी जमात का सदस्य बताया जाता है। वहीं रोहतास जिले में मिले छह संक्रमितों में से दो महिलाएं और चार पुरुष है। जबकि कैमूर जिले में मिले छह संक्रमितों में से दो महिला चार पुरुष हैं। इसी तरह भोजपुर जिले के आरा नाला रोड का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रोहतास, कैमूर और भोजपुर में मिले मरीज इन इलाकों में पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *