भाजपा में शामिल हो गए भीमताल विधायक राम सिंह

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

देहरादून। अनीता रावत

भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने आखिर में भाजपा का दामन थाम ही लिया। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि निर्दलीय विधायक से भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी भी संपर्क साधने में जुटी है लेकिन दिल्ली में भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। निर्दलीय से भाजपा नेता बने राम सिंह कैड़ा का राजनीतिक जीवन कॉलेज से ही शुरू हो गया था। वह छात्रसंघ अध्यक्ष के अलावा सचिव और अन्य पदों पर भी रहे। वह कांग्रेस में भी कई पदों पर रहे। बाद में उन्हें विधायकी का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इधर अंदर खाने भाजपा कार्यकर्ताओं में भी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सलाह मशवरा के बिना विधायक राम सिंह कैड़ा को पार्टी में लेने से नाराजगी दिख रही है। कई नेता तो व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर कई भाजपा नेताओं का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से पार्टी के ही कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा। भाजपा में शामिल होने वाले निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा और उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख के साथ कई कार्यकर्ताओं ने और समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *