नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ अरिबाम

दिल्ली दिल्ली लाइव देश राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह
पुरस्कार वापसी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, इस बार यह असहिष्णुता के मुद्दे पर नहीं बल्कि नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शुरू हुआ है। मशहूर फिल्म निर्माता अरिबाम श्याम शर्मा ने नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 के विरोध में रविवार को अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटाने का ऐलान किया है। मणिपुरी फिल्म निर्माता अरिबाम को वर्ष 2006 में यह पुरस्कार मिला था। बता दें कि 83 वर्षीय फिल्म निर्माता और म्यूजिक कंपोजर अरिबाम की फिल्मों ने कई नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। अरिबाम श्याम शर्मा ने इशानौ, संगाई- द डांसर डियर, इमगी निंग्थम जैसी कई फिल्में बनाईं। उनके द्वारा पुरस्कार वापसी के ऐलान के बाद लोगों के जेहन में ‘सहिष्णुता-असहिष्णुता’ को लेकर चली वह लंबी बहस फिर से कौंधने लगी है। पुरस्कार वापसी का यह दौर पहली बार नहीं शुरू हुआ है। 30 अगस्त 2015 को कर्नाटक में कन्नड़ लेखक एम. एम. कलबुर्गी की हत्या के मामले के बाद दादरी समेत कुछ और हिंसा की खबरें सामने आई थीं। इन घटनाओं के विरोध में तकरीबन 40 कलाकारों और लेखकों ने अपने पुरस्कार वापस कर दिए थे। हालांकि, इस बार मामला नागरिकता संशोधन विधेयक से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *