योगी के गढ़ में आज किसानों से रूबरू होंगे शाह

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुरादाबाद मेरठ राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। प्रिया सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, योगी के साथ किसानों से रूबरू होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार शाम तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी किसानों को सम्बोधित करेंगे। देश भर से करीब 3200 किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल होंगे।

गुरुवार शाम से ही अलग-अलग प्रांतों से शहर में प्रतिनिधियों का आना शुरू हो गया था। अधिवेशन के मद्देनज़र शहर और फर्टिलाइजर मैदान पर जोरदार तैयारियां की गई हैं। 24 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से खुला अधिवेशन शुरू होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे। 23 फरवरी को उद्घाटन सत्र से ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र पांडेय मौजूद रहेंगे।

अधिवेशन से पहले दोपहर दो बजे राष्ट्रीय महामंत्री डा.अनिल जैन और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। ढाई बजे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल संगठनात्मक जानकारी देंगे। शाम तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अधिवेशन स्थल पर पहुंचेंगे। 30 फुट ऊंचे पार्टी झंडे का ध्वजारोहण करेंगे। अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद देश भर से आए किसान प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *