राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठना गलत

दिल्ली दिल्ली लाइव पटना बिहार लाइव राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में एक अच्छा प्रधानमंत्री साबित होंगे। राहुल में एक अच्छे पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं। राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठाना गलत है। यह बत राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कही।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र हमेशा लोक-केंद्रित होता है, यह व्यक्ति-केंद्रित नहीं होता है। उन्होंने भाजपा और मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा व्यक्ति पूजा से ग्रसित है। हम उस संस्कृति को नहीं चाहते। तेजस्वी ने भाजपा पर राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के नेता सामूहिक रूप इस मुद्दे को सुलझा लेंगे। तेजस्वी ने राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने खिलाफ चलाए गए इतने लंबे नकारात्मक अभियान के बाद भी, उन्होंने अपनी दृढ़ता से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व पर कभी भी कोई सवालिया निशान नहीं लगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन प्रमुख राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत से कांग्रेस उत्साहित है7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *