बिहार महागठबंधन में सीटों पर मंथन, जीतन मांझी नाराज

पटना बिहार लाइव राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

दिल्ली में बिहार महागठबंधन में सीट को लेकरबैठकों का दौड़ जारी है। गुरुवार शाम को भी इस संबंध में बैठक हुई। मनचाही संख्या में सीट न मिलता देख पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के नाराज हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बिहार में हम पार्टी को दो सीट दिया जा रहा है, जो मांझी को मंजूर नहीं है। पसंद की सीट न मिलने के चलते मांझी ने नाराजगी जाहिर की है। जीतन राम मांझी का कहना था कि महागठबंधन में उनकी पार्टी राजद और कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी है। इसके चलते राजद और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक सीट उन्हें मिलनी चाहिए। हालांकि राजद और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक सीट रालोसपा के खाते में जा रही हैं। रालोसपा को तीन सीट मिलने की चर्चा है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन की सभी पार्टी साथ है। हमारे बीच ठीक से तालमेल चल रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे से शाम के 8:30 बजे तक हमने सभी 40 सीट कैसे जीत सकते हैं इस पर चर्चा की। 17 मार्च को शीट शेयरिंग पर हो रहे बैठक के नतीज की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *