बिहार में 55 किलो सोने की दिनदहाड़े डकैती

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राष्ट्रीय सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार में डकैतों ने करीब 17 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया। शनिवार को दिनदहाड़े हाजीपुर के मुथुट फाइनेंस में करीब आठ की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर 55 किलो सोना लूट लिया। इतनी बड़ी डकैती से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। आननफानन में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी टीवी खंगालने के बाद डकैतों की पहचान करने का दावा किया। साथ ही डकैतों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।
बिहार के हाजीपुर में नगर थाना के सिनेमा रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोज की तरह काम चल रहा था। उसी समय बाइक सवार करीब आठ बदमाश मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में पहुंचे। हथियारबंद डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 17 करोड़ रुपये के 55 किलो सोन लूट लिया। यही नहीं बताया जा रहा है कि डकैतों ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से मारपीट भी की। डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी खंगालने के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की। बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंचे एसपी ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में बंदूक की नोंक पर मैनेजर से करीब 55 किलो सोना लूट लिया है। सूत्रों के अनुसार एसपी ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। विशेष टीम अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *