भाजपा ने रामलीला मैदान में पकाई सियासी खिचड़ी

दिल्ली दिल्ली लाइव राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह दलितों को एक मंच पर लाने के लिए भाजपा की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘भीम महासंग्राम’ आयोजित किया गया। इसके तहत भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से वहां 5000 किलो समरसता खिचड़ी भी बनाई गई।
सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के करीब आते-आते सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में
जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि यह रैली विशेष रुप से दलित मतदाताओं को आकर्षित करने वाला कार्यक्रम है। इसके तहत रामलीला मैदान में 5000 किलो खिचड़ी पकाई गई। इसे समरसता खिचड़ी का नाम दिया गया। बताया जा रहा है कि खिचड़ी को पकाने के लिए चावल-दाल और नमक भी 14 जिलों से एकत्र किया गया है। सूत्रों के अनुसार सभी सामग्री एक विशाल बर्तन में डालकर 5000 किलो समरसता खिचड़ी पकाई गई। समरसता खिचड़ी पकाते हुए भाजपा का उद्देश्य एक बार में एक ही बर्तन में सबसे अधिक मात्रा में भोजन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना भी है। गौरतलब है कि 3,000 किलो खिचड़ी एक ही पात्र में पकाने का विश्व रिकॉर्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वे अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इतना भोजन 40 से 50 हजार लोगों के लिए पर्याप्त होता है। इस संबंध में भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी भी समरसता खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल थे। तिवारी ने कहा कि समरसता खिचड़ी के माध्यम से भाजपा समाज के सभी वर्गों को एकसाथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दे रही है। हम इसके जरिये दलित समाज के लोगों तक उन सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनकी भलाई के लिए शुरू की हैं।