जौनपुर। टीएलआई
ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों में गर्म कपड़े और कंबल बांटने के लिए उद्योगपति, कारोबारी और जिम्मेदार लोग सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा भितरी गांव में भी देखने को मिली। उद्योगपति अनिल सिंह ने भितरी गांव और आस पास के करीब 500 लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर अनिल सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को करीब 500 लोगों के बीच कंबल बांटा गया है। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए गरीबों की मदद करना सबसे जरूरी है। इसके अलावा कम्पोजिट विद्यालय भितरी केराकत में गुरुवार को प्रधान प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य समिति के अध्यापक भुवनेश्वर शुक्ला की उपस्थिति में बच्चों में स्वेटर बांटे गये। स्वेटर पाकर बच्चे काफी खुश थे। इस मौके पर आशीष राय, संजय सिंह और कल्पनाथ सिंह भी मौजूद थे।