अमेरिका में ठंड से 29 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।

आर्कटिक ब्लास्ट के चलते अमेरिका में बर्फबारी जारी है। पोलर वोर्टेक्स (ठंडी हवाओं) की वजह से शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में पारे में काफी गिरावट देखी गई। ठंड की वजह से अलग-अलग इलाकों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां जल्द ही मौसम में काफी बदलाव आने वाला है। कुछ ही हफ्तों बाद तापमान में काफी वृद्धि होने की संभावना है। कुछ इलाको में तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे यहां बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।शिकागो में शनिवार को तापमान में काफी बदलाव देखा गया। यहां शनिवार को पारा माइनस 30 डिग्री से बढ़कर -5 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग का कहना कि मौसम में इस तरह का बदलाव काफी अजीब है। हफ्ते भर की सर्दी के बाद स्थिति अब सुधरने लगी है। यहां शुक्रवार को तापमान -17 था।इससे पहले शिकागो में पारा माइनस 30 डिग्री तक पहुंच गया था। चूल्हे से गर्म पानी को उतारने के कुछ सेकेंड बाद ही यह बर्फ में तबदील हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *