मैं नहीं लड़ूंगी चुनाव : प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय

लखनऊ।

लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर प्रियंका गांधी ने संकेत दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी से है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। वह संगठन के बारे में सीख रही हैं। वह चुनाव नहीं लड़ेंगी।लखनऊ में पत्रकारों से पार्टी मुख्यालय में प्रियंका ने कहा कि मेरे से नहीं, राहुल जी से मोदी का मुकाबला होगा। राहुल गांधी तो चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि मैं अभी संगठन के बारे में सीख रही हूं। लोगों की राय सुन रही हूं। आखिर चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर ही बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *